HomeNationalचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच...

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच फंसी कार

चंडीगढ़, 27 जनवरी 2026: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार रेलवे प्लेटफॉर्म और रेल पटरियों के बीच फंस गई। इस घटना से स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में दो युवक सवार थे। किसी तरह कार प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गई और वहां प्लेटफॉर्म व पटरियों के बीच अटक गई। इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके कारण उन्हें यह समझ ही नहीं आया कि कार प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गई।

गनीमत यह रही कि जिस समय कार पटरियों के बीच फंसी, उस वक्त कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, इस मामले में विशाल धीमान के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments