पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा को किया सम्मानित
अंबाला शहर, 24 जनवरी, 2026: आज अंबाला शहर के सेक्टर 9 के नजदीक लक्ष्मी नगर चौक पर हर वर्ष की तरह पूर्वांचल समाज में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंबाला नगर निगम की पूर्व मेयर श्रीमति शैलजा संदीप सचदेवा पहुंची और वहां पहुंचने पर पूर्वांचल समाज की कार्यकारी समिति में उनका भव्य स्वागत किया।
अंबाला शहर का पूर्वांचल समाज हर वर्ष सरस्वती पूजा के कार्यक्रम को भव्य रूप से बनता है और मां सरस्वती की मूर्ति को स्थापित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और एक दिन की पूजा के उपरांत विसर्जन का कार्यक्रम किया जाता है।
इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा के उपरांत पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि सरस्वती पूजन उत्सव का जो कार्यक्रम पूर्वांचल समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है उसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम है आजकल के भाग दौड़ भरे जीवन में इस प्रकार उत्सवों को मनाना और अपने लोगों को अपने समाज को इन उत्सवों में आने के लिए प्रेरित करना और उसे जोड़कर रखना निश्चित तौर पर प्रेरणादाई कार्य है और गत दिवस जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी ने सरस्वती उद्गम के लिए करोड़ों रुपए का अनुदान देकर सरस्वती की धारा को हरियाणा में पुनर्जीवित करने का जो काम किया है उसी कड़ी में यह उत्सव हम सबको हमारी सनातन संस्कृति और हमारे विचार और हमारी सामाजिक समस्या से जोड़ता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि सामाजिक रूप से मनाया गया त्यौहार निश्चित तौर पर समाज को जोड़कर एकरूपता प्रदान करते हैं और ऐसा करना और ऐसे कार्यक्रमों में जाना निश्चित तौर पर बड़े ही सौभाग्य की बात है आज के इस भाग भरे जीवन में समाज के लिए समय निकालना बहुत ही महत्वपूर्ण बात है और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले सभी साथी निश्चित तौर पर हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे जो हमें हमारी जड़ों से जोड़कर रखने का प्रयास निस्वार्थ भाव से निरंतर कर रहे हैं उन्होंने सबको सरस्वती उत्सव की बहुत-बहुत बधाई थी। सरस्वती पूजा कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर चौक निवासी सुरिंदर ग्रोवर और सपना ग्रोवर जी का विशेष सहयोग रहा।
पूर्वांचली समाज की ओर से राजेश राव, परदेसी कुशवाहा, सतीश श्रीवास्तव, विनय पाठक, प्रशांत सवाल, सुनील शर्मा, भूपिंदर रावत, राजेश तिवारी, मुकेश झा और मिथिलेश देवी उपस्थित रहे।






