HomeHaryanaराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन

विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 135 छात्रों को रोजगार के लिए किया गया चयनित

फतेहाबाद 22 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : जनवरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार को आईटीआई भोडिया खेड़ा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 189 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 135 छात्रों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।
प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को उद्योगों से जोड़ने में सहायक साबित होते हैं और इससे छात्रों को अपने कौशल के अनुसार रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलता है। उन्होंने संस्थान के छात्रों को इस रोजगार मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और आगामी समय में इस तरह के आयोजनों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर यामाहा मोटर इंडिया लिमिटेड नोएडा, एलीना ऑटो इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड मोहाली, माइक्रो टर्नर प्रा. लिमिटेड रोहतक, एशियन ऑटोमोटिव हरियाणा प्रा. लिमिटेड रोहतक, पीदास कंपनी, टोयोत्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कम्पनी इंडिया प्रा. लिमिटेड झज्जर, यूनो मिंडा लिमिटेड खरखौदा, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड राजस्थान, महले आनंद थर्मल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लिमिटेड फतेहाबाद, डीसीएम टेक्सटाइल हिसार, आरके जॉब प्लेसमेंट फतेहाबाद, स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली, महिंद्रा एंड महिंद्रा मोहाली, अमर एग्रो फतेहाबाद, विश्वकर्मा इंजी. वक्र्स टोहाना, शिवा प्रोटीन प्रा. लिमिटेड टोहाना सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 10वीं, 12वीं व आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित छात्रों का साक्षात्कार लिया और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments