Saturday, June 6, 2026
HomePunjabबठिंडा में 9 करोड़ की आधुनिक जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन

बठिंडा में 9 करोड़ की आधुनिक जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन

सीएम मान बोले—युवाओं का भविष्य संवारने की दिशा में बड़ा कदम

बठिंडा, 11 जनवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को बठिंडा में नई जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। जिला प्रशासनिक परिसर के समीप बनी इस अत्याधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब 9 करोड़ रुपये की लागत आई है।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह लाइब्रेरी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जहां देश-दुनिया की विभिन्न किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। लाइब्रेरी में वाई-फाई, कंप्यूटर सुविधा और PCS व IAS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष अध्ययन सामग्री मौजूद है। यह लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी तथा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कंप्यूटर की सुविधा भी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाइब्रेरी में 40 विद्यार्थियों का पहला बैच शुरू हो चुका है, जिसमें आसपास के गांवों से आए छात्र शामिल हैं। यहां IAS और PCS परीक्षाओं की तैयारी कर चुके या कर रहे 4-5 शिक्षक छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पुस्तकों के लिए 1000 रुपये का सुरक्षा जमा लिया जाता है, जो किताबें लौटाने पर वापस कर दिया जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर लाइब्रेरी की सुविधाओं की सराहना की और कहा कि यह पहल युवाओं के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि यहां सरकारी नौकरियों और दाखिलों से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी छात्रों को निःशुल्क करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments