HomePunjabबठिंडा: प्रेम विवाह के बाद रिश्तों में दरार बनी हत्या की वजह...

बठिंडा: प्रेम विवाह के बाद रिश्तों में दरार बनी हत्या की वजह ,पति गिरफ्तार 

बठिंडा में पत्नी की गला काटकर हत्या, पति गिरफ्तार

बठिंडा, 29 दिसंबर 2025: बठिंडा पुलिस ने रेलवे कॉलोनी की ठंडी सड़क के पास एक विवाहित महिला की हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी नहर चौकी के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट से 22 वर्षीय रितिका गोयल का खून से सना शव बरामद हुआ था, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्या को अंजाम मृतका के पति ने ही दिया। आरोपी की पहचान साहिल कुमार उर्फ रौनक पुत्र राजेश कुमार, निवासी जनता नगर, बठिंडा के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान वह पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सका।

इस मामले को लेकर जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कोंडल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साहिल ने ही सबसे पहले पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रितिका गोयल लापता है। रविवार को करीब 12 बजे मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां झाड़ियों के पास एक खाली प्लॉट से रितिका का शव बरामद हुआ।

एसएसपी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। संदेह के आधार पर जब साहिल से पूछताछ की गई तो वह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, रितिका और साहिल ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में रितिका के साहिल के एक दोस्त के साथ कथित अवैध संबंध बन गए। 27 दिसंबर को साहिल रितिका को खाने-पीने के बहाने एक खाली प्लॉट के पास ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी और अगली कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments