Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsइंडोनेशिया के नर्सिंग होम में भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

मनाडो, 29 दिसंबर 2025: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में रविवार शाम एक नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से कम से कम 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब नर्सिंग होम के निवासी गहरी नींद में थे।

उत्तरी सुलावेसी पुलिस के प्रवक्ता अलमस्याह हसीबुआन ने बताया कि एक मंजिला इमारत में अचानक आग भड़क उठी। अब तक की पुष्टि के अनुसार, 16 लोगों की जान चली गई है, जिनमें से 15 बुजुर्गों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य शव बाद में बरामद किया गया।

इस हादसे में 15 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे, जिन्हें मनाडो के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। मृतकों के शवों को पहचान के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

स्थानीय लोगों द्वारा आग की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर छह दमकल गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को दो घंटे से अधिक समय लगा। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया था, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन ने नर्सिंग होम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments