चंडीगढ़ 28 दिसंबर 2025: हरियाणा में नए साल पर होने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य के छह नगर निगमों में वार्ड परिसीमन पूरा कर लिया गया है, जबकि तीन नगर निकायों में वार्ड आरक्षण तय किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार रेवाड़ी नगर परिषद में 32, सोनीपत नगर निगम में 22 और अंबाला नगर निगम में 20 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इन नई सीमाओं के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर निगमों में भी वार्ड आरक्षण पूरा हो चुका है, जबकि पंचकूला में परिसीमन अभी लंबित है।
वहीं, नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समय पर चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।






