HomeNationalनए साल पर यात्रियों को राहत, दिल्ली–कटड़ा के बीच चलेगी विशेष रेलगाड़ी

नए साल पर यात्रियों को राहत, दिल्ली–कटड़ा के बीच चलेगी विशेष रेलगाड़ी

लुधियाना 27 दिसंबर 2025: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नए साल के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीजन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में रेलवे ने 27 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच एक विशेष आरक्षित रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विशेष रेलगाड़ी संख्या 04081 (नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा) अपने पहले दिन यानी 27 दिसंबर को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन अपने मार्ग में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से नए साल के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले टिकट की उपलब्धता और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments