तमाशा आर्ट थिएटर ग्रुप ने पंजाब सरकार के अभियान नशे के खिलाफ युद्ध के तहत साकेत अस्पताल में रंगारंग पंजाब नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक नशे की ‘रोकथाम के लिए आयोजित किया गया था। नाटक में दिखाया गया कि कैसे एक युवक को उसके दोस्तों से नशे की लत लगती है और धीरे-धीरे उस युवक को नशे की बुरी आदत लग जाती है और कैसे वह नशे का आदी हो जाता है। जब उस युवक के पास पैसे नहीं होते हैं, तो वह नशा खरीदने के लिए अपने घर का सामान चुरा लेता है और नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता है। नाटक के अंत में दर्शकों को संदेश दिया गया कि कैसे नशे से बचा जा सकता है, कैसे नशा हमारे जीवन को बर्बाद करता है। यह नाटक साकेत अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों को खूब पसंद आया। नाटक का लेखन और निर्देशन सनी सिद्धू सुनील ने किया। रिप्पन खुल्लर, रविंदर सिंह, परवीन सारसर, सनी सिद्धू ने नाटक में काम किया है। साकेत अस्पताल प्रमुख डॉ. हर्षदीप कौर, डॉ. संदीप सिंह और पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
तमाशा आर्ट थिएटर ग्रुप ने नशे के खिलाफ युद्ध के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया
RELATED ARTICLES






