Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र में STF की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर...

कुरुक्षेत्र में STF की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने जीटी रोड पर उमरी चौक के पास कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय शूटर हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

STF के प्रवक्ता के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपियों से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन, जयंत, नरेश और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और संभावित वारदातों को लेकर गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments