Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsबांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी...

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

ढाका: बांग्लादेश के मैमनसिंह में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने सात संदिग्धों को, जबकि पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मैमनसिंह में हिंदू युवक की पिटाई और हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है।

RAB द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद लिमोन सरकार, मोहम्मद तारिक हुसैन, मोहम्मद मानिक मियां, इरशाद अली, निजुमुद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन अकान शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने मोहम्मद अजमोल हसन सगीर, मोहम्मद शाहीन मियां और मोहम्मद नजमुल को गिरफ्तार किया है।

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं, जिस पर प्रशासन सतर्कता बरतने का दावा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments