Saturday, June 6, 2026
HomePunjabगुरदासपुर में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतदान शुरू,...

गुरदासपुर में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतदान शुरू, सुबह से दिखा उत्साह

गुरदासपुर 14 दिसंबर 2025 : गुरदासपुर जिले में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न गांवों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह-सुबह ही अपने घरों से निकलकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। जिले में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर जिले में जिला परिषद के 25 जोनों में से 7 उम्मीदवार और 204 ब्लॉक समितियों में से 64 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन चुनावों में कुल 9,94,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 5,25,948 पुरुष, 4,68,974 महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए करीब 7,000 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं।

वोट डालने पहुंचे लोगों का कहना है कि विकास उनकी मुख्य मांग है और उन्हें उम्मीद है कि चुने गए प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। वहीं मतदान प्रतिशत की बात करें तो फिलहाल मतदान की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। सुबह 11 बजे तक जिले में केवल करीब 10 प्रतिशत मतदान ही दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments