HomeNationalलोकसभा में हरसिमरत कौर बादल ने उठाया पंजाब में बढ़ती नशा तस्करी...

लोकसभा में हरसिमरत कौर बादल ने उठाया पंजाब में बढ़ती नशा तस्करी का मुद्दा, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली, 4 दिसंबर 2025: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में नशा तस्करी और नशे से हो रही मौतों के गंभीर मुद्दे को लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नशे से होने वाली सबसे अधिक मौतें पंजाब में दर्ज की गई हैं, जो राज्य के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।

हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि नशे के इस बढ़ते कहर को रोकने के लिए अब तक कौन-से ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पंजाब में आज हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि नशा करने वालों से ज्यादा संख्या नशा बेचने वालों की है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की इस गहराती दलदल से बाहर निकालना सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है। बादल ने केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए पूछा कि नशा तस्करी और इससे हो रही मौतों को रोकने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

एनसीआरबी के आंकड़ों के आधार पर उन्होंने पंजाब की लगातार बिगड़ती स्थिति की ओर सरकार और सदन का ध्यान खींचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments