Saturday, June 6, 2026
HomePunjabतीन महीने तक चालान न भरने वालों के वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, मोगा...

तीन महीने तक चालान न भरने वालों के वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, मोगा आरटीओ ने जारी की चेतावनी

मोगा, 4 दिसंबर 2025: मोगा में तीन महीने बीत जाने के बाद भी चालान जमा न कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (एआरटीओ) मोगा, शामिंदर मान ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे वाहन मालिकों के वाहन ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मोगा जिले से संबंधित जिन व्यक्तियों ने अपने वाहनों के चालान लंबे समय से लंबित छोड़े हुए हैं, वे तुरंत प्रभाव से अपने बकाया चालान जमा करवाएं। मान ने कहा कि चेकिंग के दौरान यदि ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने वाहन मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपने लंबित चालान जल्द जमा नहीं करवाए, तो उनके वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि लंबित चालानों की सूची डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, आरटीओ कार्यालय और एसएसपी कार्यालय के सूचना बोर्डों पर भी चस्पा कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments