चंडीगढ़, 27 नवंबर 2025: एक बड़े अनुशासनात्मक कदम के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज मोगा के मेयर और वरिष्ठ पार्टी नेता बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है, जिसमें बताया गया है कि चन्नी के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बलजीत सिंह चन्नी को मुख्य रूप से “पार्टी-विरोधी गतिविधियों” में शामिल होने के आरोपों के चलते बाहर किया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा।






