Monday, June 22, 2026
HomeHaryanaवरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा के निवास पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, राजनीतिक...

वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा के निवास पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा:

फतेहाबाद, 22 जून:

इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने महेश शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ जलपान ग्रहण किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीतियों पर भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सभी नेताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments