Sunday, June 21, 2026
HomeSportsन्यूजीलैंड की नजर पहली जीत पर, भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह बने...

न्यूजीलैंड की नजर पहली जीत पर, भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह बने चर्चा का केंद्र

वैंकूवर/वेलिंगटन, 21 जून 2026 : फीफा विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले मुकाबले में ईरान के खिलाफ 2-2 से शानदार ड्रॉ खेलकर सभी को चौंका दिया है। 16 साल बाद विश्व कप में लौटी कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण एक अंक हासिल किया।

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी एलिजा जस्ट ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया। वह विश्व कप के एक मैच में न्यूजीलैंड के लिए दो गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं भारतीय मूल के मिडफील्डर सरप्रीत सिंह भी सुर्खियों में रहे। जालंधर (पंजाब) से जुड़े पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले सरप्रीत सिंह विश्व कप इतिहास में शुरुआती एकादश में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रुप-जी में न्यूजीलैंड, ईरान, बेल्जियम और मिस्र की सभी टीमें अपने-अपने पहले मैच ड्रॉ खेलने के कारण एक-एक अंक पर बराबर हैं। बेहतर फेयर-प्ले रिकॉर्ड के आधार पर न्यूजीलैंड फिलहाल समूह में शीर्ष पर है।

न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला मिस्र से होगा, जबकि अंतिम और सबसे कठिन मैच बेल्जियम के खिलाफ खेला जाएगा। अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए न्यूजीलैंड को कम से कम एक जीत हासिल करना जरूरी माना जा रहा है।

भारत का विश्व कप इतिहास

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम अब तक फीफा विश्व कप के मुख्य दौर में नहीं पहुंच सकी है। भारत को 1950 विश्व कप के लिए बिना खेले ही क्वालीफिकेशन मिल गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी। इसके बाद भारत ने कई बार क्वालीफाइंग मुकाबलों में भाग लिया, लेकिन अब तक विश्व कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल नहीं हुआ है।

विश्व कप क्वालीफायर में भारत ने अब तक 57 मैच खेले हैं, जिनमें 12 जीत, 17 ड्रॉ और 28 हार दर्ज हैं। वर्तमान में भारत फीफा रैंकिंग में 130वें स्थान पर है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments