Sunday, June 21, 2026
HomePatialaपंजाब ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली और डीएसपी मनजीत...

पंजाब ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली और डीएसपी मनजीत सिंह ने कपड़ा मार्केट के दुकानदारों से की मुलाकात

राजपुरा, 21 जून 2026 : आज पंजाब ट्रेड कमीशन की एक बैठक कपड़ा मार्केट में सत्विंदर सिंह मुंजाल की अगुवाई में हुई। इस बैठक में पंजाब ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली और हल्का चेयरमैन टिंकू बंसल ने कपड़ा मार्केट के दुकानदारों के साथ पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों डीएसपी मनजीत सिंह और एसएचओ गुरसेवक सिंह के साथ पुलिस-व्‍यापारिक बैठक आयोजित की।

इस अवसर पर दुकानदारों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से पीसीआर के रात के समय गश्त बढ़ाने और नगर कौंसिल द्वारा मार्केट में कैमरे लगाने की मांग शामिल थी। इस पर डीएसपी ने पीसीआर इंचार्ज को गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए और पंजाब ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली ने कहा कि कैमरे और अन्य सभी कार्य जल्द पूरे करवा दिए जाएंगे।

गुरप्रीत सिंह धमौली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ट्रेड कमीशन स्वयं छोटे से छोटे दुकानदार की हर समस्या सुनकर उसका समाधान करवा रहा है।

इस अवसर पर पंजाब ट्रेड कमीशन के हल्का सदस्य मुकेश गुप्ता, कीरत सिंह सेहरा, ब्लॉक समिति सदस्य एवं किसान विंग के हल्का इंचार्ज जसपाल सिंह पिलखनी, मार्केट के दुकानदार कुलविंदर सिंह, सेठी टेलर, सतपाल, सरबजीत सिंह अनेजा, मनोज कुमार, दमन सिंह सहित बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments