पटियाला, 21 जून 2026: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विधानसभा हलका 115-पटियाला में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब श्री अमनदीप बंसल ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।
इस अवसर पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) गुरदेव सिंह, तहसीलदार (चुनाव) विजय कुमार चौधरी, एईआरओ-1 सह नायब तहसीलदार करनबीर सिंह मान, असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर धर्मिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो प्रीति शर्मा तथा चुनाव इंचार्ज गुरदेव सिंह भी उपस्थित रहे।






