Friday, June 19, 2026
HomeHaryanaबीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी मंडल पदाधिकारियों की...

बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी मंडल पदाधिकारियों की ली आवश्यक बैठक

फतेहाबाद 19 जून, 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं में सभी मंडलों के पदाधिकारियों की अलग अलग बैठकें लीं। इन बैठकों की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने की। बैठकों में विशेष रूप से फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम राम भी मौजूद रहे।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बैठकों में बीतें दिनों हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों को लेकर आवश्य दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ-साथ एक मजबूत संगठन भी है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना चाहिए। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करना है। कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करते हैं। उन्होंने आगामी अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने कहा कि फतेहाबाद जिला भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मंडलों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास और सुशासन की नई पहचान स्थापित की है। कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने संगठन मंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को धरातल पर लागू करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का सच्चा प्रतिनिधि है। संगठन की मजबूती से ही जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। आज जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। भाजपा ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति पर कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा का लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हरियाणा का निर्माण है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललौदा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी, जिला परिषद की चेयरमैन सुमन सुभाष खिचड़, मंडल अध्यक्ष सीताराम पूनियां, जसवंत माचरा, विनोद खिचड़ सहित अन्य मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments