Thursday, June 18, 2026
HomeWorld Newsपाकिस्तान में गुरुद्वारे के भीतर सिख दंपति की गो/ली मारकर ह0त्या

पाकिस्तान में गुरुद्वारे के भीतर सिख दंपति की गो/ली मारकर ह0त्या

पेशावर, 18 जून 2026 पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में एक गुरुद्वारे के भीतर सेवादार सिख दंपति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावर गुरुद्वारे में दाखिल हुए और दंपति पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं, जो हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के सदस्य सुरेश कुमार ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जांच एजेंसियों को 24 घंटे के भीतर मामले में ठोस प्रगति दिखाने के निर्देश देने की बात कही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के लिए सभी संभावित सुरागों और साक्ष्यों पर काम किया जा रहा है। फिलहाल घटना के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments