Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabजिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, सुनाम में 15 जून...

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, सुनाम में 15 जून को प्लेसमेंट कैंप

युवाओं से लाभ उठाने की अपील

सुनाम, 12 जून, 2026 : जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर द्वारा Security and Intelligence Services Ltd., Vardhman Textiles Ltd. तथा SBI Life Insurance कंपनियों के सहयोग से 15 जून 2026 (सोमवार) को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, सुनाम में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती सिम्पी सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड (केवल लड़कों के लिए), मशीन ऑपरेटर (केवल लड़कियों के लिए), ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी, डेवलपमेंट मैनेजर तथा सीनियर एजेंसी मैनेजर (लड़के एवं लड़कियों दोनों के लिए) पदों हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होनी चाहिए। आयु सीमा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 19 से 40 वर्ष, मशीन ऑपरेटर के लिए 18 से 35 वर्ष तथा ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी, डेवलपमेंट मैनेजर एवं सीनियर एजेंसी मैनेजर के लिए 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त, सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवार की लंबाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) तथा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर से संपर्क कर सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments