मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली, विधायक विनोद भ्याना, पूर्व विधायक दुड़ाराम व जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
फतेहाबाद 06 जून 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद द्वारा संगठनात्मक विषयों को लेकर फतेहाबाद व टोहाना विधानसभा में बूथ अध्यक्षों की अलग अलग महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई। टोहाना विधानसभा में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पीड्ब्ल्यूडी एण्ड पब्लिक हैल्थ विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की। संयोजक के तौर पर पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली ने शिरकत की। वहीं फतेहाबाद में आयोजित बैठक में हांसी के विधायक एवं फतेहाबाद के प्रभारी विधायक विनोद भ्याना ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की तथा संयोजक के रूप में पूर्व विधायक दुड़ाराम मौजूद रहे। दोनों विधानसभाओं की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की।
टोहाना विधानसभा की बैठक में मुख्य वक्ता मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर निरंतर संवाद और जनसंपर्क बेहद आवश्यक है। भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के रोजगार और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं के कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। बूथ स्तर की सक्रियता ही चुनावी सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढकऱ भाग लेने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर की मजबूती के कारण ही विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होता है और संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। आने वाले समय में बूथ स्तर पर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना ही कार्यकर्ताओं की पहचान है।
फतेहाबाद की बैठक में विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का सच्चा प्रतिनिधि है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है और इसी उद्देश्य से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि भाजपा का संगठन अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना पर आधारित है। बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता संगठन की नींव होते हैं और उनकी सक्रियता ही पार्टी की सफलता का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी आगामी सभी चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।






