HomePunjabगुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर विशेष सत्र: वित्त मंत्री...

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर विशेष सत्र: वित्त मंत्री हरपाल चीमा का केंद्र पर हमला — “देश के शासक पंजाबी अधिकारों पर कर रहे हैं वार”

स्री आनंदपुर साहिब, 24 नवंबर 2025:

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का ऐतिहासिक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुरु साहिब को नमन करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया।

चिमा ने आरोप लगाया कि आज देश के शासक “धाड़वी (हमलावर)” बनकर पंजाब पर लगातार हमला कर रहे हैं और राज्य के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।

अपने संबोधन में चीमा ने कहा कि आज भी देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने मणिपुर और उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चीमा के अनुसार, पंजाब को भी बार-बार निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले पंजाब की किसानी, शिक्षा और पानी पर वार किए गए और अब केंद्र सरकार चंडीगढ़ पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के कई फैसले पंजाब के हितों के खिलाफ जा रहे हैं।

गुरु तेग बहादुर जी की अतुलनीय शहादत को याद करते हुए चीमा ने कहा कि 350 साल पहले गुरु साहिब ने देश को एकजुट रखने के लिए अपना बलिदान दिया था। आज भी पंजाब के तीन करोड़ लोग उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहे हैं।

अंत में चीमा ने गुरु की नगरी में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments