Saturday, June 6, 2026
HomePunjabनशों के खिलाफ अभियान के तहत 51 मामले दर्ज, 73 आरोपी गिरफ्तार

नशों के खिलाफ अभियान के तहत 51 मामले दर्ज, 73 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर, 18 मई 2026 : डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस संगरूर द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडों के पहरेदार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 09.05.2026 से 17.05.2026 तक ड्रग्स संबंधी 38 मामले दर्ज कर 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 432 ग्राम हेरोइन, 40 किलो भुक्की चूरा पोस्त, 10 नशीले इंजेक्शन और 1173 नशीली गोलियां बरामद कीं।

अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 13 मामले दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 316.500 लीटर देसी ठेका शराब, 37.500 लीटर अवैध शराब, 6.750 लीटर अंग्रेजी शराब और 200 लीटर लाहन बरामद की गई।

इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 3 देसी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जुआ एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 830 रुपये बरामद किए गए। इस दौरान 3 पीओ (भगोड़े अपराधियों) को भी गिरफ्तार किया गया।

थाना भवानीगढ़ क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम तांबा और 5000 रुपये बरामद किए गए। थाना मूनक पुलिस ने एक नशा तस्कर की 2 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज करवाई।

पुलिस ने आम जनता से भी नशा विरोधी मुहिम में सहयोग की अपील की है। पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकों के जरिए लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान विभिन्न गजटेड अधिकारियों और मुख्य अधिकारियों ने 35 गांवों और शहरों में लोगों के साथ बैठकें कर युवाओं को नशों के नुकसान के बारे में जागरूक किया तथा लोगों को नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया, ताकि नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।

पुलिस द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास जारी हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments