Sunday, June 7, 2026
HomePunjabपाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब के लिए 10 जून को रवाना होगा...

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब के लिए 10 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था

अमृतसर,16 मई 2026 : पाकिस्तान के लाहौर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा डेरा साहिब में आयोजित होने वाले वार्षिक शहीदी समागम में शामिल होने के लिए सिख श्रद्धालुओं का विशेष जत्था आगामी 10 जून को रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और अब तक वीजा प्रक्रिया के लिए करीब 600 पासपोर्ट जमा करवाए जा चुके हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करेगा और शहीदी समागम में भाग लेने के बाद 19 जून को भारत लौटेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले नानकशाही कैलेंडर की तिथियों को लेकर सहमति न बनने के कारण पैदा हुए विवाद के चलते श्रद्धालु शहीदी समागम में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि इस बार जत्थे की रवानगी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अभी भी एक अहम प्रक्रिया लंबित है।
यात्रा की तारीखें नजदीक आने के बावजूद सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जत्था प्रबंधकों और श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही अनुमति प्रदान करेगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब में मत्था टेक सकें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments