आबकारी एक्ट के तहत 01 मामला दर्ज; 01 आरोपी गिरफ्तार; 24 बोतल शराब बरामद
संगरूर, 12 मई,2026 : डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन संगरूर पुलिस द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गत सप्ताह 06.05.2026 से 11.05.2026 के दौरान ड्रग्स से संबंधित 02 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.20 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
इसके अलावा आबकारी एक्ट के तहत 01 मामला दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 17 बोतल देसी शराब “राजधानी” तथा 09 बोतल ONE WHISKY सहित कुल 24 बोतल शराब बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त जघन्य अपराधों एवं अन्य मामलों में भी 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं नशे की लत में फंसे 05 व्यक्तियों को नशा मुक्ति हेतु दवाई उपलब्ध करवाई गई।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 102 ट्रैफिक चालान किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर 75 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई तथा 03 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस द्वारा आम जनता से भी नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की गई।






