Sunday, June 7, 2026
HomePunjabसंगरूर : नशों के खिलाफ अभियान के तहत 36 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर : नशों के खिलाफ अभियान के तहत 36 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर, 09 मई 2026 : डॉ. रवजोत ग्रेवाल,एसएसपी संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस संगरूर द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडों के पहरेदार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 01.05.2026 से 08.05.2026 तक ड्रग्स से संबंधित 17 मामले दर्ज कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 157 ग्राम हेरोइन, 15 नशीले इंजेक्शन और 85 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 11 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 98.250 लीटर देसी शराब, 11.250 लीटर अवैध शराब, 18 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 450 लीटर लाहन बरामद की गई।

इसके अलावा जुआ एक्ट के तहत 01 मामला दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 830 रुपये बरामद किए गए। इस दौरान 02 पीओ (भगोड़े) आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

थाना सिटी धूरी क्षेत्र में चोरी के एक मामले को ट्रेस कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से करीब 16 तोला सोना बरामद किया गया।

थाना भवानीगढ़ और लहरा क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 02 मोटरसाइकिल और 1000 रुपये बरामद किए गए।

थाना सिटी संगरूर क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने वाले 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आम जनता से भी नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की है। पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य लोगों के साथ बैठकों के जरिए लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान विभिन्न गजटेड अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 23 गांवों और शहरों में लोगों के साथ बैठकें कर युवाओं को नशों के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया तथा लोगों को नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे के इस अभिशाप को जड़ से खत्म किया जा सके।

पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास जारी हैं। नशों के खिलाफ यह जंग लगातार जारी रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments