Saturday, June 6, 2026
HomePunjabअमृतसर-जालंधर धमाकों पर आज DGP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकते हैं बड़े...

अमृतसर-जालंधर धमाकों पर आज DGP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर, 06 मई 2026: अमृतसर में आज पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह प्रेस वार्ता सुबह 11:45 बजे आयोजित होगी, जिसमें बीती रात अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर बड़े खुलासे किए जा सकते हैं।

मंगलवार रात जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के सामने एक धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया। यह धमाका शाम 7:57 बजे पीएपी चौक के पास एक स्कूटी के नजदीक हुआ, जिसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है और पुलिस व फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं।

जालंधर की घटना के कुछ घंटों बाद रात करीब 11 बजे अमृतसर के खासा इलाके में स्थित आर्मी कैंप के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं, इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगे टीन शेड को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी पुलिस और सेना बल तैनात किया गया है।

अमृतसर देहाती के पुलिस अधीक्षक आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है। फोरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments