कोलकाता, 5 मई 2026: पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और राजभवन नहीं जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के जरिए जीत हासिल की,जबकि “नैतिक रूप से” उनकी पार्टी जीती है।चुनाव परिणामों में भाजपा को 207 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत मिला,जबकि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिलीं।
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी गंभीर आरोप लगाए और भाजपा पर “गंदी राजनीति” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह अब किसी पद पर नहीं हैं और “एक आम नागरिक” के रूप में इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगी।
उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन सहित कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें समर्थन दिया है।
वहीं, भाजपा राज्य में अपनी पहली सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गई है।






