कहा, नई मशीनरी के शामिल होने से काम की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा
पटियाला, 5 मई,2026 : शहर की सफाई और हरियाली को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मेयर कुंदन गोगिया की अगुवाई में ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) और बागवानी विभाग को नए ट्रैक्टर सौंपे गए। इस मौके पर मेयर ने कहा कि ये ट्रैक्टर शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ हरियाली को बनाए रखने में भी सहायक साबित होंगे।
मेयर कुंदन गोगिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई मशीनरी के शामिल होने से काम की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा। खासकर बागवानी विभाग के लिए ये ट्रैक्टर पार्कों, ग्रीन बेल्ट और अन्य हरित क्षेत्रों की देखभाल में बड़ी मदद करेंगे।
इस अवसर पर समूचे स्टाफ ने मेयर का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये नए ट्रैक्टर जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे सफाई अभियान को और गति मिलेगी तथा शहर के विभिन्न इलाकों में काम समय पर पूरा किया जा सकेगा।
इस दौरान एसडीओ अमरिंदर, एसडीओ मनीष, साहिल, दलवीर और नगर निगम का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए निगम के विकासमूलक कदमों की सराहना की।
अंत में मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इस तरह के और प्रयास किए जाएंगे, ताकि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील भी की।
फोटो: विभागों को नए ट्रैक्टर सौंपते हुए मेयर कुंदन गोगिया।
जारीकर्ता
राजिंदर मोहन (सचिव)
मेयर कार्यालय,पटियाला
83609 66060






