Saturday, June 6, 2026
HomeNationalभागलपुर में विक्रमशिला पुल का हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ी दुर्घटना टली

भागलपुर में विक्रमशिला पुल का हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ी दुर्घटना टली

भागलपुर, 04 मई 2026 : बिहार के भागलपुर में स्थित विक्रमशिला सेतु का लगभग 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिर गया। राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने पहले ही पुल पर आवाजाही रोक दी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

करीब 4.7 किलोमीटर लंबे इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से सीमांचल समेत लगभग 16 जिलों का संपर्क प्रभावित हुआ है और करीब एक लाख लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों में इस पुल की तीन बार मरम्मत हो चुकी है, जिसमें हालिया मरम्मत मार्च 2026 में की गई थी।

घटना के बाद सड़क निर्माण विभाग ने लापरवाही के आरोप में कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया है। बिहार स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, पुल का एक हिस्सा पहले शाम को ढहा और बाद में रात में बड़ा हिस्सा गंगा में गिर गया। उस समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी, लेकिन समय रहते ट्रैफिक रोक देने से जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने पुल की मरम्मत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है और सेना की मदद लेने की संभावना भी जताई जा रही है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments