नई दिल्ली, 04 मई 2026 : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है।
रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है। असम में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे चल रहा है, जबकि तमिलनाडु में मुकाबला करीबी बना हुआ है। पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बढ़त मिली है।
अंतिम नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है।






