लखनऊ, 03 अप्रैल 2026: देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शनिवार को जयपुर, टोंक और अजमेर में तूफान और बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।वहीं देहरादून में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश से पहले शहर काले बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। अम्बाला में भी बारिश के चलते कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई।दूसरी ओर, देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। वर्धा देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रपुर में 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 44.4 डिग्री और बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश और तेज गर्मी का मिला-जुला असर जारी रहने की संभावना है।






