Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपंजाब बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सुरक्षा और प्रशासनिक मुद्दों...

पंजाब बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सुरक्षा और प्रशासनिक मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़, 03 मई 2026: पंजाब बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सुनील जाखड़ ने राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कहा कि “हम एफआईआर से निपटेंगे,भाजपा एफआईआर से नहीं डरती।”

उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि मुख्य सचिव को तलब कर कैबिनेट बैठक में हुई घटनाओं के बारे में जानकारी ली जाए। साथ ही अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments