Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaउकलाना नपा के चेयरमैन पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार निकिता गोयल के...

उकलाना नपा के चेयरमैन पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार निकिता गोयल के पक्ष में उतरे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा

उकलाना में डोर टू डोर जाकर की वोटों की अपील, कई जनसभाओं को किया संबोधित

फतेहाबाद/उकलाना 2 मई, 2026 (संजीव शर्मा) :  नगरपालिका उकलाना के चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित चेयरमैन पद की उम्मीदवार निकिता गोयल के समर्थन में आज भाजपा फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने उकलाना में जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। श्री जोड़ा ने निकिता गोयल के पक्ष में क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की और निकिता गोयल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं उकलाना में कई बड़ी जनसभाओं को भी संबोधित किया। उकलाना की पुरानी अनाजमंडी व बालाजी धाम अनाजमंडी उकलाना में आयोजित जनसभाओं में पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने अपने प्रबल आवाज के साथ निकिता गोयल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

प्रवीण जोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि उकलाना के विकास और सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे कमल के निशान के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से निकिता गोयल को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है और आगे भी विकास कार्यों को गति देने के लिए निकिता गोयल जैसी योग्य और कर्मठ उम्मीदवार का जीतना जरूरी है। श्री जोड़ा ने कहा कि उकलाना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 मई 2026 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर उकलाना के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, विक्रम शर्मा, संजय सिंगला, रामकुमार मेहरा, अमृतपाल खुबर, अमित सहारण, संदीप ताखर, तरुण मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments