Sunday, June 7, 2026
HomePunjabजे.पी. नड्डा का नाइपर मोहाली दौरा, बायोफार्मा रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा...

जे.पी. नड्डा का नाइपर मोहाली दौरा, बायोफार्मा रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर

मोहाली, 1 मई 2026: केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाइपर), मोहाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे शोध, नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक में नाइपर के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने संस्थान की उपलब्धियों, रणनीतिक योजना और बायोफार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान सेल और जीन थेरेपी, बायोलॉजिक्स, एआई आधारित फार्मा अनुसंधान और आधुनिक दवा वितरण प्रणालियों पर काम कर रहा है।

केंद्रीय सचिव मनोज जोशी ने उद्योग-शिक्षा सहयोग, तकनीक हस्तांतरण और शोध के व्यावसायीकरण पर जोर दिया। वहीं, मंत्री नड्डा ने भारत को बायोफार्मा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई और संस्थान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दौरे के दौरान मंत्री ने तकनीकी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, औषधीय पौधों के गार्डन का उद्घाटन किया और शोध सुविधाओं का जायजा लेते हुए छात्रों व वैज्ञानिकों से संवाद किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments