Sunday, June 7, 2026
HomePunjabमजदूर दिवस पर पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा: न्यूनतम मजदूरी में 15%...

मजदूर दिवस पर पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा: न्यूनतम मजदूरी में 15% वृद्धि

चंडीगढ़ मई 2026 : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित विशेष विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य में न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।

यह प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। सरकार के अनुसार यह बढ़ोतरी सरकारी और गैर-सरकारी दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों पर लागू होगी, जिससे राज्य के लाखों मजदूरों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से मजदूरी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, और पिछली सरकारों के कार्यकाल में भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

चंडीगढ़ में लिए गए इस फैसले को सरकार ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों के लिए एक “तोहफा” बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार भविष्य में भी मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए ऐसे जनहितकारी निर्णय लेती रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments