Saturday, June 6, 2026
HomeHaryana‘मन की बात’ कार्यक्रम में लगातार 12वीं बार 100 प्रतिशत भागीदारी, प्रदेश...

‘मन की बात’ कार्यक्रम में लगातार 12वीं बार 100 प्रतिशत भागीदारी, प्रदेश में चौथा स्थान:

प्रवीण जोड़ा : समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और टीम वर्क का परिणाम

फतेहाबाद 28 अप्रैल, 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर फतेहाबाद जिले ने एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले में लगातार 12वीं बार सभी 708 बूथों पर कार्यक्रम को सुनकर 100 प्रतिशत अपलोडिंग सुनिश्चित की गई है। इस उपलब्धि के साथ फतेहाबाद ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। भाजपा फतेहाबाद जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की मजबूत कार्यशैली, कार्यकर्ताओं के समर्पण और निरंतर सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनना और उसका सफलतापूर्वक अपलोड करना संगठन की सजगता और मजबूती को दर्शाता है। जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण ने कहा कि कार्यकर्ताओं में एकता और संगठन के प्रति समर्पण की भावना के चलते ही जिला संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप फतेहाबाद जिला प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और टीम वर्क का परिणाम है। भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल इसी तरह ऊंचा बना रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने भाजपा संगठन के सभी जिला पदाधिकारियों, महामंत्री, मंडल अध्यक्षों, बूथ व शक्ति केन्द्र प्रमुखों व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments