पटना, 26 अप्रैल 2026:जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जब वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए।
दफ्तर में आयोजित भामाशाह जयंती समारोह के दौरान उन्होंने भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। करपुरी ऑडिटोरियम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, जिस पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक लालन सर्राफ की घोषणा पर सुमित बाबा ने नीतीश कुमार पर आधारित एक गीत भी प्रस्तुत किया। इसके बाद नीतीश कुमार थोड़ी देर रुककर कार्यकर्ताओं से मिले और फिर रवाना हो गए।
इस मौके पर विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेशी सिंह और अशोक चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।






