Saturday, June 6, 2026
HomePunjabबठिंडा आत्महत्या मामला : DSP का नाम FIR से गायब, परिवार का...

बठिंडा आत्महत्या मामला : DSP का नाम FIR से गायब, परिवार का हंगामा

बठिंडा, 26 अप्रैल 2026: पंजाब के बठिंडा में रेत कारोबारी संदीप कुमार उर्फ सोनू की आत्महत्या के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट में नाम होने के बावजूद DSP सिटी अमृतपाल सिंह भाटी और उसके रीडर का नाम FIR से हटा दिया गया।

परिवार के अनुसार, रात में पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर जो FIR दिखाई उसमें DSP का नाम शामिल था, लेकिन सुबह मिली कॉपी से नाम गायब था। इसे लेकर परिवार ने इसे धोखाधड़ी बताया और चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के नाम FIR में शामिल नहीं होते, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

मामले में मृतक के भाई ने संशोधित बयान देकर DSP और रीडर को नामजद करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार करने की बात कही है।

फिलहाल, इस मुद्दे पर परिवार और पुलिस के बीच गतिरोध बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments