Saturday, June 6, 2026
HomePunjabधूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राघव चड्ढा...

धूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राघव चड्ढा के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन

सात राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के हितों से किया धोखा: दलवीर सिंह ढिल्लों

पंजाब के लोग ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे, यह प्रदर्शन जनता की भावनाओं का प्रतीक

धूरी, 26 अप्रैल, 2026 : धूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया तथा नारेबाजी करते हुए अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि कुछ राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के अधिकारों और हितों के खिलाफ खड़े होकर राज्य के साथ धोखा किया है, जिससे लोगों में भारी रोष है।

इस मौके पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने अपने संबोधन में कहा कि सात राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के हितों के साथ गद्दारी की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राज्य के साथ धोखा करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे और आने वाले समय में उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब के हकों से समझौता करने वालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और समय आने पर लोग ऐसे नेताओं को अपना फैसला सुना देंगे।

मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली ने कहा कि यह प्रदर्शन लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपनी मिट्टी और अधिकारों से गहराई से जुड़े हुए हैं और जो भी उनके हकों पर चोट करेगा, उसका डटकर विरोध किया जाएगा।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पंजाब के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी स्थिति में इनके साथ समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन आगे भी जारी रहेंगे, जब तक पंजाब के हकों की पूरी तरह से रक्षा नहीं हो जाती।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना विरोध जताया और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुष्पिंदर शर्मा, नरेश सिंगला, दर्शन सिंह पाठक, वीरभान, सुखपाल सिंह पाला, बलदेव खालसा, अजैब सिंह हैप्पी, हरप्रीत गिल, तरसेम कलसी तथा नंबरदार पेदनी सहित आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments