चंडीगढ़ , 25 अप्रैल, 2026 : कौमी इन्साफ मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 7 मई को गुरुद्वारा बंगला साहिब से संसद भवन तक काले चोले पहनकर और जंजीरें धारण कर रोष मार्च निकालने का ऐलान किया। यह मार्च बंदी सिखों की रिहाई और अन्य पंथक मुद्दों को लेकर किया जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्चा नेताओं ने हाल ही में उनके सरपरस्त गुरचरण सिंह से जुड़ी एआई के जरिए बनाई गई कथित फेक वीडियो की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है और साइबर क्राइम विभाग को पत्र लिखकर वीडियो की जांच कर दोषियों को सामने लाने की मांग की गई है।इस अवसर पर गुरदीप सिंह और किसान नेता गुरिंदर भंगू ने भी अपने विचार साझा किए।नेताओं ने जगतार सिंह हवारा द्वारा भेजे गए पत्र को भी पढ़कर सुनाया, जिसमें सरपरस्त गुरचरण सिंह पर की गई टिप्पणियों का गंभीर संज्ञान लेते हुए इस साजिश के पीछे के लोगों को उजागर करने की मांग की है।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन पिछले चार वर्षों से जारी है और इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन किसी बड़े नेता के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करना उचित नहीं है।






