पटियाला, 25 अप्रैल 2026: गोयल्स चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा भारत विकास परिषद और अग्रवाल समाज सभा के सहयोग से मणिपाल अस्पताल, पटियाला में शरीर, अंग और नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए तीसरा इंटरएक्टिव सेमिनार आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मणिपाल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ. संदीप चंबा, डॉ. योगेश गर्ग, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. राजन सिंगला, सरकारी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के प्रमुख, आई बैंक के डॉक्टर, श्री संजय राय, श्री प्रदीप शर्मा (डिप्टी मैनेजर) और श्री हितेश गोयल (कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव) शामिल हुए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पवन गोयल ने शरीर, अंगों और नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दाता आठ व्यक्तियों को नया जीवन दे सकता है और जीवनकाल के दौरान भी कुछ अंगों का दान संभव है।
सेमिनार के दौरान जागरूकता बढ़ाने के लिए कई सुझाव भी दिए गए, जैसे अस्पतालों में फ्लेक्स लगाना, डोनर कार्ड जारी करना और सामाजिक कार्यक्रमों में अपील करना।
इस अवसर पर 9 व्यक्तियों ने मृत्यु के बाद शरीरदान और 8 व्यक्तियों ने नेत्रदान करने की इच्छा जताई। ट्रस्ट ने मीडिया से अपील की कि इस मानवता से जुड़े अभियान को व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए।






