चंडीगढ़, 23 अप्रैल 2026: पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में फसल नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि राज्य के 7 जिलों के किसानों को दी गई है। फाजिल्का को सबसे अधिक 44.24 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि श्री मुक्तसर साहिब को 43.01 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
इसके अलावा मोगा को 7.73 करोड़ रुपये, फिरोजपुर को 17.28 लाख रुपये, बठिंडा को 22.83 करोड़ रुपये, अमृतसर को 5.26 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं रूपनगर (रोपड़) को भी मुआवजा राशि प्रदान की गई है।
सरकार के इस कदम से फसल नुकसान झेल रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।






