Sunday, June 7, 2026
HomeNationalपहलगाम हमले की पहली बरसी पर PM मोदी का सख्त संदेश, “आतंक...

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर PM मोदी का सख्त संदेश, “आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा”

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मासूम लोगों की मौत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए इस जघन्य हमले में निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने दोहराया कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और भारत आतंक के सामने झुकने वाला नहीं है। इस दुखद घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरण घाटी में आतंकवादियों ने एक बड़ा हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। यह घटना देश के इतिहास में एक दर्दनाक अध्याय बन गई, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

हमले के दौरान खूबसूरत वादियां अचानक गोलियों की आवाज और बारूद के धुएं से भर गई थीं। आतंकियों ने कथित रूप से धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया और उनके परिवारों के सामने ही 26 जिंदगियां छीन लीं।

पहली बरसी के मौके पर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। संभावित घुसपैठ या हमले को नाकाम करने के लिए आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।

हमले के कुछ दिनों बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। 6-7 मई 2025 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर कड़ा जवाब दिया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments