Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaएसडीएम ने शहर का दौरा कर अतिक्रमण हटवाया और नगरपालिका को चालान...

एसडीएम ने शहर का दौरा कर अतिक्रमण हटवाया और नगरपालिका को चालान काटने के दिए निर्देश

 रतिया 21 अप्रैल (संजीव शर्मा) :  मंगलवार को एसडीएम सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान एसडीएम ने कई दुकानदारों द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटाया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस टीम और नपा अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे जाएं और आवश्यकतानुसार जुर्माना भी लगाया जाए।

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में परेशानी होती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments