Saturday, June 6, 2026
HomePunjabलुधियाना में वेरका दूध महंगा, 6 लीटर पैक के दाम बढ़े

लुधियाना में वेरका दूध महंगा, 6 लीटर पैक के दाम बढ़े

लुधियाना, 19 अप्रैल 2026: वेरका  लुधियाना डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें आज सुबह से लागू कर दी गई हैं। हालांकि यह बढ़ोतरी फिलहाल केवल 6 लीटर वाले बड़े पैकेट्स पर ही की गई है, जबकि 500 ग्राम और 1 किलो के पैकेट्स की कीमतें अभी यथावत रखी गई हैं।

नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • फुल क्रीम मिल्क (FCM) – 6 लीटर: 390 रुपये प्रति पैकेट
  • स्टैंडर्ड मिल्क (STD) – 6 लीटर: 347 रुपये प्रति पैकेट

वेरका प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुराने स्टॉक की पैकिंग (पॉली फिल्म) पर पुराने दाम छपे हो सकते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं से नए रेट ही वसूले जाएंगे।

सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों पर नई दरों की सूची ऐसी जगह लगाएं, जहां ग्राहक आसानी से देख सकें, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

यह निर्णय वेरका लुधियाना डेयरी के जनरल मैनेजर द्वारा जारी किया गया है और इसकी जानकारी संबंधित विभागों—क्वालिटी, प्रोडक्शन, अकाउंट्स और सिक्योरिटी—को भी भेज दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments