Saturday, June 6, 2026
HomePunjabट्रैक्टर से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, गांव मूलोवाल में...

ट्रैक्टर से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, गांव मूलोवाल में शोक की लहर

धूरी (संगरूर) 19 अप्रैल 2026 : पंजाब के संगरूर जिले के अंतर्गत आते धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मूलोवाल से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने भाई के साथ खेतों से पशुओं के लिए तूड़ी (भूसा) लेकर घर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर उसका भाई ही चला रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में कच्ची सड़क और गड्ढों के कारण अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे किशोर अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। जमीन पर गिरने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जो जानलेवा साबित हुई। स्थानीय लोगों और परिजनों के भारी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments