Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaमंडियों में गेहूं खरीद व उठान व्यवस्था का डीसी ने लिया विस्तृत...

मंडियों में गेहूं खरीद व उठान व्यवस्था का डीसी ने लिया विस्तृत जायजा रतिया, जाखल व धारसूल मंडियों का दौरा

उठान में तेजी किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश


फतेहाबाद, 16 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : डीसी डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को जिला की अनाज मंडियों रतिया, जाखल व धारसूल का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया, उठान व्यवस्था तथा किसानों के लिए मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि मंडियों में गेहूं खरीद कार्य पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल में नमी की जांच नियमानुसार की जाए और किसी भी किसान के साथ भेदभाव या अनियमितता न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई ना बरतें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडियों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
गेहूं के उठान कार्य की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल का उठान तुरंत प्रभाव से तेज किया जाए। उन्होंने मौके पर ही वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में फसल का अनावश्यक जाम नहीं होना चाहिए। उठान प्रक्रिया निरंतर जारी रहे, ताकि मंडियों में सुचारू व्यवस्था बनी रहे और नई आवक के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके।
उन्होंने मंडियों में तैनात नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
फोटो 05 से 07: फतेहाबाद। जिला की विभिन्न अनाज मंडियों का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments